दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके ये जुड़वा बच्चे, दोनों का जन्म हुआ अलग-अलग साल में

By: Ankur Tue, 04 Jan 2022 5:51:20

दुनियाभर में चर्चा का विषय बन चुके ये जुड़वा बच्चे, दोनों का जन्म हुआ अलग-अलग साल में

जब भी कभी जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं तो उनकी जन्म तारीख तो एक ही होती हैं हांलाकि समय में कुछ मिनट का ही अंतर होता हैं। लेकिन इस बीच दुनियाभर में जुड़वा बच्चों की एक जोड़ी चर्चा का विषय बन गई जहां दोनों बच्चों का जन्म अलग-अलग साल में हुआ हैं। पहले बच्चे का जन्म साल 2021 में हुआ है और दूसरे बच्चे का जन्म साल 2022 में हुआ है। अलग-अलग जन्मदिनों पर जुड़वां जन्म बहुत कम होते हैं। इसी के साथ अलग-अलग जन्मदिन के साथ साथ माह व वर्ष भी अलग होने का ये दुर्लभ मामला है। हांलाकि दोनों के जन्म के बीच सिर्फ 15 मिनट का अंतर है। घटना कैलिफोर्निया की हैं। ऐसी दुर्लभ घटना 20 लाख गर्भवती महिलाओं में से किसी एक साथ होने वाली घटना है।

बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में फातिमा मैड्रिगल ने नए साल की पूर्व संध्या पर रात 11:45 बजे अपने बेटे अल्फ्रेडो को जन्म दिया और फिर करीब 15 मिनट बाद बेटी आयलिन का जन्म साल 2022 में हुआ। तो इस तरह से मैड्रिगल ने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। वहीँ जन्म देने के बाद अब मैड्रिगल का कहना है कि 'मैं खुद आश्चर्यचकित हूं कि मैंने अलग-अलग वर्षों में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।' आप सभी को बता दें कि मैड्रिगल ने नतिविदाद मेडिकल सेंटर भाई-बहन का जन्म हुआ है। वहीँ दूसरी तरफ अस्पताल ने इन नवजातों की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि '2 मिलियन में से किसी एक के साथ होती है ऐसी घटना।' जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली फैमिली डॉक्टर एना अबरिल एरियस का कहना है कि, 'यह उनके करियर का सबसे ज्यादा रोचक डिलीवरी केस था।'

आपको बता दें कि फातिमा मेड्रिगल और उनके पति रॉबर्ट ट्रुजिलो के परिवार में तीन अन्य बच्चे हैं। इनमे से दो लड़कियां और एक लड़का है। वहीँ अब इन जुड़वां बच्चों के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल है। अस्पताल की तरफ से दी गई जानकारी में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका में हर साल 1,20,000 जुड़वां बच्चे होते हैं।

ये भी पढ़े :

# ऑनलाइन खाने में निकली ऐसी चीज कि देखकर ही उड़ गए होश!

# 33 साल पहले 4 वर्ष की उम्र में हुआ था अपहरण, अब इस तरह मिला परिवार से कि सब रह गए हैरान!

# दिल्ली में आज आए 5500 नए मामले, केजरीवाल सरकार ने किया साफ - नहीं लगेगा टोटल लॉकडाउन

# अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट टली, ओमिक्रॉन के चलते मेकर्स ने लिया ये फैसला

# चार साल से नहीं सोई ये महिला, इलाज में खर्च डाली मोटी रकम

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com